राजनांदगांव। 18 अप्रैल को संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से सभी अपने लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य, खेल और नाटक ने सभी का मन मोह लिया। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को भावुकता के साथ साझा किया।
इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चयन भी किया गया। इस बार यह सम्मान मनीप और काजल साहू को मिला।
समारोह का समापन हर्षोल्लास और भावुक माहौल में हुआ। सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थी और सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
