Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा का आत्मीय स्वागत
    राजनांदगांव

    महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा का आत्मीय स्वागत

    timesofcgBy timesofcgMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा का जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महावीर चौक पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के साथ हुई अपहरण की घटना के बाद उनका कुशलक्षेम जानने राजनांदगांव पहुँची संगीता सिन्हा के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का भी आगमन हुआ।
    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने बयान जारी कर बताया कि जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महावीर चौक में स्वागत हेतु एकत्रित हुए थे। महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संगीता सिन्हा का यह प्रथम राजनांदगांव आगमन था, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    महावीर चौक पहुँचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, फटाको और जोरदार नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी। स्वागत उपरांत संगीता सिन्हा ने जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के साथ संगठनात्मक मजबूती, महिला सहभागिता और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के विषय पर विचार-विमर्श किया।
    इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्माए पूर्व महापौर हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, कमलजीत पिंटू, शारदा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिन्हा, झम्मन देवांगन, अशोक पंजवानी, प्रेम रूपचंदानी, सूर्यकांत जैन, अमित अग्रवाल, देवेश वैष्णव, ललित मरकाम, जितेंद्र देवांगन, रामछतरी चंद्रवंशी, पूर्व शहर महिला अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, आशा अग्रवाल, बंटी यादव, खेरुनिशा, मोहिनी सिन्हा, दुर्गा देवांगन, तन्मय कोटड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

    October 2, 2026

    कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

    October 2, 2026

    झीरम घाटी को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर उजागर : भाजयुमो

    September 30, 2026

    कांग्रेस ने शिक्षा विभाग को फटकारा, कार्रवाई के लिए दिया अल्‍टीमेटम

    September 30, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.