Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    राजनांदगांव

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करते हुए अध्यक्ष एवं सभी वार्डों में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी तैयारियों, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक के प्रारंभ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन यादव एवं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ब्लाक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
    बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन यादव एवं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि घुमका को नगर पंचायत का दर्जा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की देन है। भाजपा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, कमजोर कानून व्यवस्था एवं ठप्प विकास कार्यों से जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस ही घुमका के विकास को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती और बेहतर रणनीति के साथ चुनाव लड़ेगी तथा अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्डों में जीत हासिल करेगी।
    पूर्व केबिनेट मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया, महामंत्री राहुल तिवारी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राममूरत वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव पूरी तरह स्थानीय मुद्दों, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर आधारित चुनाव होता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर रणनीतिक रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं, बढ़ते भ्रष्टाचारए ठप्प विकास कार्यों एवं आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं तथा मजबूत जनसंपर्क और बेहतर समन्वय के साथ चुनावी अभियान को गति दें। साथ ही प्रत्याशी चयन में संगठनात्मक समन्वय, जनभावनाओं और जीत की क्षमता को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
    बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी चयन, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर अपने सुझाव रखे, जिस पर गंभीर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चंद्रेश वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अनीस खान, दुर्गेश द्विवेदी, चंद्रेश वर्मा, राममूरत वर्मा, रतन यादव, अशोक फडणवीस, राधेश्याम ठाकुर, चुम्मन साहू, मतीन खान, जितेंद्र सिंह भाटिया, सुमन साहू, धीरज मेश्राम, टीकम यादव, गीता लाल वर्मा, खेमचंद वर्मा, संतोष देवांगन, आशीष वर्मा, धन्ना यादव, जयकुमार वर्मा, फरमान अली, पीयूष दुबे, भूषण निर्मलकर, लक्ष्मण वर्मा, केदार साहू, एकांत दुबे, फूलमती वर्मा, संतोषी वैष्णव, शशि वर्मा, डाली दुबे, उषा वर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026

    राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.