Close Menu
    What's Hot

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सेवा सेतु शिविर : पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही मिला शासकीय योजनाओं का लाभ, बंटी राशन व आयुष्मान कार्ड

    October 4, 2026

    गांजा बेचते पकड़ाया हत्या का आरोपी, 1.913 किग्रा गांजा जप्त कर पुलिस ने भेजा जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश : 7 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC और नंबर प्लेट के साथ चोर व खरीदार गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश : 7 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC और नंबर प्लेट के साथ चोर व खरीदार गिरफ्तार

    news_syncBy news_syncOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस को वाहन चोर गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरजिले में बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर और चोरी की बाइक खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें, 2 फर्जी आरसी और 1 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं।

    पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा सीएसपी वैशाली जैन व डीएसपी क्राइम सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

    साइंस कॉलेज के पास से चोरी हुई बाइक से खुली पोल
    मामले की शुरुआत 6 सितंबर 2026 को हुई, जब प्रार्थी जयकुमार सिन्हा ने बसंतपुर थाने में अपनी एचएफ डीलक्स (CG 08 W 7699) के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम के पास से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, जिसके बाद संदिग्ध देवाशीष गजेंद्र (30 वर्ष, निवासी परसतरई, जिला बालोद) को हिरासत में लिया गया।

    बिलासपुर के खरीदार तक पहुंची पुलिस
    कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी देवाशीष ने राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बिलासपुर के शेख अमीन (33 वर्ष, निवासी तिफरा) को बेची थीं। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर शेख अमीन को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 3 बाइक बरामद कीं। वहीं मुख्य आरोपी के कब्जे से 4 अन्य बाइकें, 2 फर्जी आरसी और 1 फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई।

    बरामद मोटरसाइकिलों का ब्योरा
    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पैशन प्रो, एचएफ डीलक्स, होंडा शाइन जैसी 7 बाइकें बरामद की हैं, जो राजनांदगांव के गौरव पथ, नया बस स्टैंड, कलेक्टोरेट परिसर, बालोद के अर्जुंदा और दुर्ग जिले के सिविक सेंटर भिलाई से चोरी की गई थीं।

    रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों—देवाशीष गजेंद्र और शेख अमीन को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य कड़ियों और चोरी की गाड़ियों की तलाश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सेवा सेतु शिविर : पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही मिला शासकीय योजनाओं का लाभ, बंटी राशन व आयुष्मान कार्ड

    October 4, 2026

    गांजा बेचते पकड़ाया हत्या का आरोपी, 1.913 किग्रा गांजा जप्त कर पुलिस ने भेजा जेल

    October 4, 2026

    ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस की रेड में 17 लीटर शराब व बीयर जप्त, संचालक जेल

    October 4, 2026

    91.85 लाख की अंतर्राज्यीय साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    शंकरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यक्रम

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.