Close Menu
    What's Hot

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सेवा सेतु शिविर : पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही मिला शासकीय योजनाओं का लाभ, बंटी राशन व आयुष्मान कार्ड

    October 4, 2026

    गांजा बेचते पकड़ाया हत्या का आरोपी, 1.913 किग्रा गांजा जप्त कर पुलिस ने भेजा जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » गांजा बेचते पकड़ाया हत्या का आरोपी, 1.913 किग्रा गांजा जप्त कर पुलिस ने भेजा जेल
    राजनांदगांव

    गांजा बेचते पकड़ाया हत्या का आरोपी, 1.913 किग्रा गांजा जप्त कर पुलिस ने भेजा जेल

    news_syncBy news_syncOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आदतन अपराधी को करीब 20 हजार रुपये मूल्य के अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है।

    पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों, अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा
    रविवार (4 अक्टूबर) को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गठुला पुल आरएमसी फैक्ट्री रोड के पास एक युवक अवैध गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही चिखली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

    बैग से बरामद हुआ 1.913 किग्रा गांजा
    पूछताछ और तलाशी लेने पर आरोपी कौशलेन्द्र साहू उर्फ कास्तु (22 वर्ष, निवासी शंकरपुर, चौकी चिखली, मूल निवासी बोरसी, दुर्ग) के कब्जे से एक स्लेटी रंग के बैग में रखा 1.913 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹20,000 बताई गई है। पुलिस ने गांजा जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया और न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

    रहा है संगीन अपराधों का पुराना रिकॉर्ड
    पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी कौशलेन्द्र साहू जिले का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं:

    थाना डोंगरगढ़: हत्या व हत्या के प्रयास (धारा 302, 307, 147, 148, 149 भादवि) का मामला।

    थाना कोतवाली: मारपीट और बलवा (अपराध क्र. 528/23 व 338/25 BNS) के मामले।

    चौकी चिखली: आर्म्स एक्ट (अपराध क्र. 371/23) एवं जानलेवा हमला (धारा 307 भादवि) के मामले।

    सराहनीय भूमिका
    इस पूरी कार्रवाई में चिखली चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सहायक उप-निरीक्षक शत्रुहन टण्डन, विनोद कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक अरूण नेताम, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, रंजीत चौरसिया, जयराम निषाद, राजकुमार बंजारा, अमित सोनी एवं चिखली चौकी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सेवा सेतु शिविर : पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही मिला शासकीय योजनाओं का लाभ, बंटी राशन व आयुष्मान कार्ड

    October 4, 2026

    बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश : 7 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC और नंबर प्लेट के साथ चोर व खरीदार गिरफ्तार

    October 4, 2026

    ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस की रेड में 17 लीटर शराब व बीयर जप्त, संचालक जेल

    October 4, 2026

    91.85 लाख की अंतर्राज्यीय साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    शंकरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यक्रम

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.