Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    news_syncBy news_syncOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। पुराना नेहरू कॉलेज रोड के किनारे धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

    पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि अंडरब्रिज के पास पुराना नेहरू कॉलेज रोड के किनारे एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और चाकू लहराते घूम रहे युवक को पकड़ लिया।

    पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन मुनेश्वर (25), पिता हेमराज मुनेश्वर, निवासी शास्त्री वार्ड, गोंदिया, थाना सिटी कोतवाली, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया। चाकू की कुल लंबाई 12 इंच, धारदार हिस्से की लंबाई 7.4 इंच, मूठ की लंबाई 4.6 इंच और फल की चौड़ाई 2 इंच बताई गई है।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 604/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं रमेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    91 मनोकामना ज्योति कलशों की रोशनी से जगमगाया शक्तिधाम, महाकाली मंदिर में शुरू हुआ क्वांर नवरात्र का भव्य पर्व

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष व्याख्यान, रैली और नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

    October 11, 2026

    खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभियान जारी, बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

    October 11, 2026

    अपर कलेक्टर ने किया क्वांर नवरात्रि पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

    October 11, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.