Close Menu
    What's Hot

    सीईओ जिला पंचायत ने ली समय-सीमा की बैठक : धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर सख्त निर्देश

    October 21, 2026

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम सुंदरा में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लिया जायजा

    October 21, 2026

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम सुंदरा में विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नवरंग गरबा नाइट के अंतिम दिन उमड़ा उत्साह, पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरके प्रतिभागी
    राजनांदगांव

    नवरंग गरबा नाइट के अंतिम दिन उमड़ा उत्साह, पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरके प्रतिभागी

    news_syncBy news_syncOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित नवरंग गरबा नाइट के नौवें और अंतिम दिन भी गरबा का उत्साह चरम पर रहा। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने गरबा गीतों पर जमकर नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों और गरबा की थाप से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। नौ दिनों तक चले आयोजन में गरबा प्रेमियों के लिए प्रवेश और प्रशिक्षण पूरी तरह निश्शुल्क रखा गया था। अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सफलता पर समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने नौ दिनों तक गरबा प्रेमियों को निश्शुल्क मंच उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। इस अवसर पर पार्षद जैनम बैद, बसंतपुर थाना प्रभारी कौलेश देवांगन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

    गरबा नाइट के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता के अलग-अलग राउंड आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों, पारंपरिक गरबा नृत्य और तालबद्ध प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और जोड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में गरबा करने पहुंचे लगभग 40 बच्चों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का संचालन रागिनी स्वर्णकार ने किया।

    नवरंग गरबा नाइट की विशेष पहचान नौ दिनों तक निश्शुल्क प्रवेश और गरबा प्रशिक्षण की व्यवस्था रही। आयोजन से जुड़े मार्गदर्शक संतोष यादव और सुरेश यादव के साथ प्रशिक्षक मयंक सोनी, सुप्रिया खोबरागढ़े और दशरथ वासनिक ने प्रतिभागियों को गरबा की विभिन्न शैलियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभाई।

    आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी नवरंग गरबा नाइट के माध्यम से निश्शुल्क प्रवेश की परंपरा बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग गरबा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मां दुर्गा की आराधना से जुड़ सकें।

    नवरंग गरबा नाइट समिति के पार्थ गेंद्रे, शशिकांत देवांगन, धनंजय गेंद्रे, चिंटू सोनी, हरीश सोनवानी, शिवशंकर सिंह, दीपक कौशल, शीतल गेंद्रे, पप्पू यादव और अखिलेश यादव सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की सफलता पर अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

    समिति के सदस्यों ने कहा कि नौ दिनों तक चले इस आयोजन में हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। नवरंग गरबा नाइट ने धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने ली समय-सीमा की बैठक : धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर सख्त निर्देश

    October 21, 2026

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम सुंदरा में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लिया जायजा

    October 21, 2026

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम सुंदरा में विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण

    October 21, 2026

    महापौर यादव ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में किए माता के दर्शन, नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    October 21, 2026

    पुलिस स्मृति दिवस पर 154 शहीदों को नमन, परिजनों का किया सम्मान

    October 21, 2026

    मांस विक्रय के लिए चिह्नित हों एक-दो स्थान, अवैध दुकानों पर कार्रवाई की मांग

    October 21, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.