Close Menu
    What's Hot

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जिला टोली की बैठक संपन्न

    October 25, 2026

    राजनांदगांव में कृषि विभाग की तकनीकी कार्यशाला रबी सीजन में फसल विविधीकरण और अनुबंध खेती पर जोर

    October 25, 2026

    राष्ट्रहित में बने राष्ट्र रक्षा कानून, देश विरोधी गतिविधियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सुनील सेन

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी
    राजनांदगांव

    शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी

    news_syncBy news_syncOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। चिखली स्थित राजपूत भवन में शस्त्र पूजन के आयोजन के साथ राजपूत समाज ने परंपरा, स्वाभिमान और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। इसी आयोजन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण (ईडब्ल्यूएस) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति सामने आई। श्री राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादाह, पंजीयन क्रमांक 1282, उप समिति राजनांदगांव और श्री राजपूत करणी सेना के संयुक्त रूप से आंदोलन करने की अपील के साथ जिले में आने वाले दिनों में बड़े विरोध प्रदर्शन के संकेत दिए गए।

    समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले राजपूत परंपरा के अनुसार भगवान श्रीराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शस्त्र पूजन कर वीरता और परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजपूत करणी सेना, कालवी विचारधारा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

    मुख्य अतिथि संजय बहादुर सिंह ने कहा कि राजपूत क्षत्रिय महासभा और करणी सेना को मिलकर ईडब्ल्यूएस आरक्षण तथा यूजीसी से जुड़े प्रावधानों के विरोध में आवाज उठानी चाहिए, ताकि समाज के युवाओं को समान अवसर मिल सकें। उन्होंने ईडब्ल्यूएस आरक्षण की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ स्तर पर आंदोलन किए जाने की बात कही। उनके अनुसार, इस अभियान की शुरुआत भिलाई से करणी सेना ने कर दी है। आने वाले दिनों में राजनांदगांव जिले में भी इस मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज की लगभग 30 उप समितियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर ईडब्ल्यूएस तथा यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया है। पदाधिकारियों के अनुसार, इन विषयों को लेकर समाज में एकजुटता है और युवाओं के भविष्य तथा समान अवसरों से जुड़े सवालों पर संगठित प्रयास किए जाएंगे।
    शस्त्र पूजन के धार्मिक और पारंपरिक आयोजन के बीच आरक्षण तथा शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की घोषणा ने कार्यक्रम को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया।

    इस अवसर पर राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादाह के लोकेंद्र भुवाल, नरोत्तम पवार, संतोष चंदेल, रघुनन्दन ठाकुर, राकेश ठाकुर, अजय सिंह राजपूत, गोपेन्द्र ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, विवेक सिंग ठाकुर, गोल्डी भदोरिया, चंदन सिंह, अजय कुशवाहा, कपिल सिंह, सुधीर सिंह, जयंत सिंह, प्रिंस सिंह, चंदन सिंह, महिला मंडल से छाया ठाकुर, शशि चौहान, माधुरी ठाकुर, कीर्ति विनोद, लता ठाकुर, रीना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जिला टोली की बैठक संपन्न

    October 25, 2026

    राजनांदगांव में कृषि विभाग की तकनीकी कार्यशाला रबी सीजन में फसल विविधीकरण और अनुबंध खेती पर जोर

    October 25, 2026

    राष्ट्रहित में बने राष्ट्र रक्षा कानून, देश विरोधी गतिविधियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सुनील सेन

    October 25, 2026

    शहर–ग्रामीण जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक लेंगे प्रभारी राजेश ठाकुर

    October 25, 2026

    जमीन पर अरहर बोने को लेकर पड़ोसी से विवाद, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 24, 2026

    महापौर ने ली निगम, पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त बैठक : मांस दुकानों व होटलों की जांच के लिए बनी रणनीति, शाम को टीम ने दी दबिश

    October 24, 2026
    Top Posts

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर जिला टोली की बैठक संपन्न

    October 25, 2026

    राजनांदगांव में कृषि विभाग की तकनीकी कार्यशाला रबी सीजन में फसल विविधीकरण और अनुबंध खेती पर जोर

    October 25, 2026

    राष्ट्रहित में बने राष्ट्र रक्षा कानून, देश विरोधी गतिविधियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सुनील सेन

    October 25, 2026

    शस्त्र पूजन से सामाजिक एकजुटता का संदेश, अब ईडब्ल्यूएस और यूजीसी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी

    October 25, 2026

    शहर–ग्रामीण जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक लेंगे प्रभारी राजेश ठाकुर

    October 25, 2026

    गांव और समाज के विकास में महिला समूहों, युवा मंडलों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी : डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू

    October 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.