Close Menu
    What's Hot

    जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राजस्व पटवारियों की हड़ताल को अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का समर्थन, पीवी एप हटाने और सीधी भर्ती रोकने की उठी मांग
    राजनांदगांव

    राजस्व पटवारियों की हड़ताल को अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का समर्थन, पीवी एप हटाने और सीधी भर्ती रोकने की उठी मांग

    news_syncBy news_syncOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पीवी एप की अनिवार्यता खत्म करने और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी है। अब छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन भी उनके समर्थन में उतर आया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पहुंचकर पटवारियों की मांगों को जायज बताया। साथ ही आरआई पदों पर सीधी भर्ती बंद करने और पटवारियों को पदोन्नति देने की मांग उठाई।

    फेडरेशन के जिला संयोजक सतीश ब्यौहारे और जिला महासचिव पीआर झाड़े ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीवी एप को पर्याप्त तकनीकी तैयारी के बिना लागू किया गया है। एप में सर्वर की समस्या, गलत जीपीएस लोकेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी के कारण पटवारियों को काम करने में परेशानी हो रही है। इन समस्याओं का समाधान किए बिना एप का उपयोग अनिवार्य करना व्यावहारिक नहीं है।

    फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्व निरीक्षक का काम मैदानी अनुभव पर आधारित है। पटवारी वर्षों तक राजस्व संबंधी कार्य करते हैं। ऐसे में उन्हें पदोन्नति का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय पदोन्नति में देरी की जा रही है, जबकि सीधी भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है।

    फेडरेशन ने शासन से पीवी एप की अनिवार्यता तत्काल समाप्त करने, आरआई पदों पर सीधी भर्ती रोकने और पात्र पटवारियों को जल्द पदोन्नति देने की मांग की है। इसके अलावा हड़ताल के कारण कर्मचारियों के खिलाफ की गई किसी भी दंडात्मक कार्रवाई को वापस लेने की मांग भी रखी गई।

    फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पटवारियों की हड़ताल से गिरदावरी, नामांतरण, फौती और सीमांकन जैसे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आगामी धान खरीदी से जुड़ी तैयारियों पर भी असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने इसके लिए शासन के रवैये को जिम्मेदार ठहराया।

    पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पीवी एप वापस लेने और पदोन्नति संबंधी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो फेडरेशन भी आंदोलन को व्यापक रूप देगा।

    पटवारियों के आंदोलन को समर्थन देने जिला संयोजक सतीश ब्यौहारे, जिला महासचिव पीआर झाड़े, रोहित सिन्हा, आदर्श वासनिक, सुदेश यादव, संजय तिवारी, प्रकाश सहारे, केदार शांडिल्य और हरीश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत पटवारियों के साथ एकजुटता जताई।

    इस संबंध में राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष भीष्म ठाकुर ने जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब, 145 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की मैराथन बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

    October 27, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित हुई

    October 27, 2026

    बिरयानी सेंटरों में जांच की कार्रवाई जारी, संयुक्त टीम ने नंदई रोड के बिरयानी सेंटरों की जांच कर 3 सिलेंडर किए जब्त

    October 27, 2026

    आसिफ अली के संघर्ष का दिखा असर : अंडरब्रिज का अधूरा निर्माण कार्य शुरू, जनता में खुशी की लहर

    October 27, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.