राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूते-चप्पलों की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।
जूते-चप्पलों की दुकान में चल रहा था अवैध कारोबार
थाना लालबाग को 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोटरासरार निवासी पुरुषोत्तम साहू अपनी जूता-चप्पल की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी और रेड कार्रवाई की।
145 पौवा शराब जब्त
दुकान की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने—
18 पौवा शेरा देशी प्लेन शराब
99 पौवा शोले देशी प्लेन शराब
26 पौवा सुपर शराब
36 पौवा देशी प्लेन शराब
02 पौवा शेरा मसाला शराब
कुल 145 पौवा (लगभग 26.100 बल्क लीटर) अवैध शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत 11,640 रुपये आंकी गई है।
आरोपी पुरुषोत्तम साहू उर्फ परसू (पिता भारत साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कोटरासरार, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव) ने पूछताछ में अवैध रूप से शराब बेचने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कन्हैया लाल, प्रधान आरक्षक अनिल नेताम, प्रधान आरक्षक लोकेश गजभिए, आरक्षक तामेश्वर वर्मा, आरक्षक कमल किशोर यादव और आरक्षक संतराम हठिले की सराहनीय भूमिका रही।

