Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    news_syncBy news_syncOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज रविवार को राजनांदगांव में एक विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य विपक्ष की कथित अराजकता फैलाने की राजनीति, भ्रामक प्रचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम पैदा करने के प्रयासों का पर्दाफाश करना है। भाजपा जिला टोली खूबचंद पारख के नेतृत्व में राजेंद्र गोलछा, सौरभ कोठारी, तरुण लहरवानी, एमडी ठाकुर, रमन डोंगरे और रविंद्र वैष्णव जैसे विभिन्न सात आयामों के जरिए इस अभियान को लेकर लगातार सक्रिय बनी हुई है।

    महावीर चौक से शुरू होकर गंज चौक पर होगी सभा
    पदयात्रा के प्रभारी एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर, रविवार को आयोजित इस जनजागरण पदयात्रा में जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा और विधायक श्रीमती भावना बोहरा विशेष रूप से शामिल होंगी। इसके अलावा जिलेभर से भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

    जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों का एकत्रीकरण स्टेट स्कूल परिसर में किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे महावीर चौक से पदयात्रा प्रारंभ होकर मानवमंदिर चौक होते हुए गंज चौक पहुंचेगी, जहां यह यात्रा एक विशाल आम सभा के रूप में परिवर्तित होगी। सभा को प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, शिवरतन शर्मा, भावना बोहरा और प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

    जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष: खूबचंद पारख
    संपूर्ण अभियान के प्रभारी श्री खूबचंद पारख ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच विपक्ष के दुष्प्रचार की वास्तविकता को उजागर करना और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार वोट चोरी जैसे निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से इन सभी आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देगी और विपक्ष की साजिशों को जनता के सामने बेनकाब करेगी।

    देश की परंपराओं के लिए चिंता का विषय है कांग्रेस की नीतियां: कोमल सिंह राजपूत
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां और कार्यप्रणाली हमेशा से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए चिंता का विषय रही हैं। कांग्रेस देश को जोड़ने के बजाय विभाजनकारी राजनीति और षड्यंत्रों के माध्यम से समाज में भ्रम व अविश्वास का माहौल पैदा करने में जुटी है। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

    यात्रा टोली के सदस्य मोनू बहादुर सिंह, किरण साहू, जागृति यदु, संजय सिन्हा, रंजीता पड़ोती, राजेश श्यामकर और देवेंद्र साहू ने जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रहित में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा में शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण के इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026

    भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

    October 31, 2026

    म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगेंगी फटाके की दुकानें, लॉटरी से हुए 92 अस्थायी भूखंड आवंटित

    October 31, 2026

    नगर निगम के तीन कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

    October 31, 2026

    2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे शिरकत

    October 31, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सत्यजीत देशमुख हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी जीजा-साला रायपुर से गिरफ्तार

    October 31, 2026

    राजनांदगांव में आज निकलेगी भाजपा की विशाल जनजागरण पदयात्रा, विपक्ष के दुष्प्रचार का करेगी पर्दाफाश

    October 31, 2026

    बक्शी स्कूल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

    October 31, 2026

    भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

    October 31, 2026

    म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगेंगी फटाके की दुकानें, लॉटरी से हुए 92 अस्थायी भूखंड आवंटित

    October 31, 2026

    नगर निगम के तीन कर्मचारी राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.