Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज
    राजनांदगांव

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    news_syncBy news_syncNovember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कैलाश नगर मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को रामनगर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।

    जन चौपाल को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। इसी वोट के आधार पर सरकारें बनती हैं और सत्ता का भविष्य तय होता है। यदि मतदाता के इसी अधिकार के साथ छेड़छाड़ होती है तो यह केवल किसी राजनीतिक दल का नुकसान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला है। कांग्रेस इस अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित न रहें, बल्कि घर-घर पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करें। मतदाता सूची की जांच कराएं और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संगठित होकर आवाज उठाएं। मुदलियार ने कहा कि वोट बचाना केवल कांग्रेस का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का अभियान है। जब मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहेगा, तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे। उन्‍होंने बताया‍ कि आने वाले दिनों में अन्‍य मंडलों में भी चौपाल के आयोजन किए जाएंगे।

    जन चौपाल में लक्ष्मण साहू ने अभियान के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका पर विचार रखे। राजेश चौहान ने कैलाश नगर मंडल में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उपस्थित पदाधिकारियों ने मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर जनसंपर्क करने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश राठौर , कुलबीर सिंह छाबड़ा , राकेश जोशी ,अम्मी हुड्डा , अशोक पंजवानी , सूर्यकांत जैन , मामराज अग्रवाल , झमन देवांगन , लक्ष्मण साहू , चेतन भानुशाली , चंद्र शेखर वैष्णव , राजेश चौहान , अंकेश बाफना , शकील रिजवी, भारत सोनी , डॉ राकेश कुमार , बंटी यादव , विशु अजमानी , जय जयसवाल , गोलू नायक , निहाल ख़ान , शाहीन कुरैशी सहित बड़ी संख्‍या में कांग्रेसीजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026

    चंद घंटों में मारपीट और लूटपाट के 4 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    November 11, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.