Close Menu
    What's Hot

    राजगामी संपदा न्यास की बैठक में बड़े फैसले : रानी सूर्यमुखी देवी की प्रतिमा के लिए 11 लाख स्वीकृत, गोलबाजार का मटन मार्केट होगा विस्थापित

    November 13, 2026

    महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

    November 13, 2026

    राजस्व वसूली की समीक्षा : बड़े बकायादारों को तीन दिन में भुगतान की चेतावनी, आयुक्त ने तय किया प्रतिमाह 3 करोड़ का लक्ष्य

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राजस्व वसूली की समीक्षा : बड़े बकायादारों को तीन दिन में भुगतान की चेतावनी, आयुक्त ने तय किया प्रतिमाह 3 करोड़ का लक्ष्य
    राजनांदगांव

    राजस्व वसूली की समीक्षा : बड़े बकायादारों को तीन दिन में भुगतान की चेतावनी, आयुक्त ने तय किया प्रतिमाह 3 करोड़ का लक्ष्य

    news_syncBy news_syncNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम के आयुक्त जीआर मरकाम ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि माहवार लक्ष्य निर्धारित कर बकाया करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े बकायादारों को तीन दिवस के भीतर बकाया करों का भुगतान करने की समझाइश दी जाए और भुगतान न करने की स्थिति में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत चल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाए।

    शासन अनुदान पर निर्भरता कम करने के लिए कड़े कदम
    आयुक्त मरकाम ने सहायक राजस्व निरीक्षकों से वार्डवार वसूली की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों में अच्छी वसूली मिलने और शासन अनुदान के सहारे अक्टूबर माह तक का वेतन भुगतान किया जा चुका है। चालू माह में अब शासन से अतिरिक्त राशि प्राप्त नहीं होनी है, इसलिए राजस्व वसूली के दम पर ही नवंबर माह का वेतन भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि निगम को प्रतिवर्ष वेतन व अन्य आवश्यक भुगतानों पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जिसमें शासन से करीब 10 करोड़ रुपये मिलते हैं। शेष 30 करोड़ रुपये राजस्व वसूली से जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए हर महीने 3 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य तय कर कार्य करने को कहा गया है।

    ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा एंट्री करने के निर्देश
    करदाताओं को डिजिटल भुगतान की बेहतर सुविधा देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दिए गए राजस्व भुगतान पोर्टल का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत संपत्तिकर, समेकित कर और जलकर की बकाया व वर्तमान मांग का डाटा ऑनलाइन फीड करना होगा। आयुक्त ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को अपने प्रभारित वार्डों का डाटा शीघ्र अपडेट करने को कहा, क्योंकि शासन स्तर पर भी ऑनलाइन वसूली के लिए नया पोर्टल लॉन्च किए जाने की तैयारी है।

    शिकायतें मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
    आयुक्त ने निर्देश दिए कि राजस्व अमला समय निर्धारित कर करदाताओं के घर पहुंचे और उनके मोबाइल नंबर लेकर निरंतर संपर्क बनाए रखे। कई करदाताओं की यह शिकायत रहती है कि वसूलीकर्ता उनके घर नहीं आते, जिसे गंभीरता से लेते हुए लगातार संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में राजस्व अधिकारी मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर सहित सभी राजस्व उप निरीक्षक और सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजगामी संपदा न्यास की बैठक में बड़े फैसले : रानी सूर्यमुखी देवी की प्रतिमा के लिए 11 लाख स्वीकृत, गोलबाजार का मटन मार्केट होगा विस्थापित

    November 13, 2026

    महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

    November 13, 2026

    5 ग्राम पंचायतों में 1.50 करोड़ की लागत से बनेंगे महतारी सदन, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति

    November 13, 2026

    धान खरीदी में किसानों को न हो कोई असुविधा, अवैध परिवहन और कोचियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जितेन्द्र यादव

    November 13, 2026

    अंडरब्रिज निर्माण के बीच यातायात सुधारने सड़क पर उतरे महापौर मधुसूदन यादव, पांच डायवर्सन प्वाइंट का किया निरीक्षण

    November 13, 2026

    39 साल पहले रईस अहमद शकील ने साइकिल से नापा था राजनांदगांव से दिल्ली-अजमेर तक का 3400 किमी का सफर

    November 13, 2026
    Top Posts

    राजगामी संपदा न्यास की बैठक में बड़े फैसले : रानी सूर्यमुखी देवी की प्रतिमा के लिए 11 लाख स्वीकृत, गोलबाजार का मटन मार्केट होगा विस्थापित

    November 13, 2026

    महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

    November 13, 2026

    राजस्व वसूली की समीक्षा : बड़े बकायादारों को तीन दिन में भुगतान की चेतावनी, आयुक्त ने तय किया प्रतिमाह 3 करोड़ का लक्ष्य

    November 13, 2026

    5 ग्राम पंचायतों में 1.50 करोड़ की लागत से बनेंगे महतारी सदन, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति

    November 13, 2026

    धान खरीदी में किसानों को न हो कोई असुविधा, अवैध परिवहन और कोचियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जितेन्द्र यादव

    November 13, 2026

    अंडरब्रिज निर्माण के बीच यातायात सुधारने सड़क पर उतरे महापौर मधुसूदन यादव, पांच डायवर्सन प्वाइंट का किया निरीक्षण

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.