Close Menu
    What's Hot

    विश्व शौचालय दिवस : सार्वजनिक शौचालयों में चला सफाई अभियान, आयुक्त ने किया आकांक्षी शौचालय का निरीक्षण

    November 19, 2026

    विश्व शौचालय दिवस पर 27 नवंबर तक विशेष अभियान, आयुक्त ने ली एसएलआरएम प्रभारियों की बैठक

    November 19, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी : पांचवें दिन 1377 किसानों ने बेची उपज, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    news_syncBy news_syncNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। विकासखंड मानपुर के सुदूर व दुर्गम वनांचल में बसे ग्राम सुडियाल तक बिजली पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा विद्युतीकरण कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री मजराटोला योजना के तहत 44 लाख 40 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य में 7.5 किलोमीटर 11 केवी विद्युत लाइन, 550 मीटर एलटी लाइन और 25 केवीए क्षमता का एक वितरण ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। परियोजना का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि 40 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है।

    मोटरसाइकिल से दुर्गम रास्तों पर पहुंचे अधिकारी, लिया जायजा

    ग्राम सुडियाल की कठिन भौगोलिक स्थिति और घने जंगलों के बीच पहुंच मार्ग की चुनौतियों को देखते हुए राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता हर्ष कुमार मेश्राम व अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर ने स्वयं मोटरसाइकिल से क्षेत्र में पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बसाहट, प्रस्तावित लाइन मार्ग और कार्यस्थल के हालात का जायजा लिया तथा तकनीकी व मैदानी दिक्कतों की जानकारी ली। इस दौरान कार्यपालन अभियंता (मोहला संभाग) अनिल कुमार रामटेके, सहायक अभियंता शिरीश कुमार मिलिंद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    कठिन परिस्थितियों के बीच जारी है काम

    घने जंगल और दुर्गम रास्तों के कारण यहां निर्माण सामग्री पहुंचाने, लाइन के लिए रास्ता बनाने और काम की गति बनाए रखने में कई बाधाएं आ रही हैं। इसके बावजूद मैदानी अमला पूरी तत्परता के साथ काम में जुटा है। मुख्य अभियंता हर्ष कुमार मेश्राम ने कहा कि दुर्गम इलाकों के परिवारों तक बिजली पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकता है। काम पूरा होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और आजीविका से जुड़ी जरूरतों को सहारा मिलेगा। उन्होंने मैदानी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर बसाहट तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    प्रोजेक्ट सम्बल : कहेगांव में 15 दिव्यांगजनों ने सीखा साबुन, हैंडवॉश और फिनाइल निर्माण का हुनर

    October 14, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026
    Top Posts

    विश्व शौचालय दिवस : सार्वजनिक शौचालयों में चला सफाई अभियान, आयुक्त ने किया आकांक्षी शौचालय का निरीक्षण

    November 19, 2026

    विश्व शौचालय दिवस पर 27 नवंबर तक विशेष अभियान, आयुक्त ने ली एसएलआरएम प्रभारियों की बैठक

    November 19, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी : पांचवें दिन 1377 किसानों ने बेची उपज, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई

    November 19, 2026

    करीब 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित, किसानों को वापस मिलेगी 5 एकड़ भूमि

    November 19, 2026

    वाहन स्वामी घर बैठे कर सकेंगे ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान

    November 19, 2026

    ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो के असर व बचाव पर हुई तकनीकी चर्चा

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.