Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    news_syncBy news_syncNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। परिचित होने और भरोसे का फायदा उठाकर घर की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाली युवती को सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं।

    पुलिस के अनुसार, लखोली बैगापारा निवासी प्रार्थिया ने 6 नवंबर 2026 को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अक्टूबर की सुबह लगभग 10 बजे उनके घर की अलमारी से सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी टॉप्स, पुरानी इस्तेमाली चांदी की पायल, राजाबाड़ा पायल सहित अन्य सोने-चांदी के जेवरात (कुल कीमत लगभग 2.20 लाख रुपये) चोरी हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 681/26 और धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों की सूचना के आधार पर शंकरपुर शिवानंद चौक निवासी संदेही श्रेया रानी भीमगंज (21 वर्ष) को हिरासत में लिया।

    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवती अपनी छोटी बहन की सहेली के घर अक्सर आना-जाना करती थी। घटना के दिन भी वह अपनी छोटी बहन के साथ वहां गई थी और योजनाबद्ध तरीके से दोनों को सामान लाने के बहाने अपनी स्कूटी देकर पुराने बस स्टैंड भेज दिया। उनके घर से बाहर जाते ही आरोपी ने अलमारी से कीमती जेवरात पार कर दिए।

    पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद उससे करीब 2.20 लाख रुपये के जेवरात जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 22 नवंबर 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर महिला जेल दुर्ग भेज दिया गया। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार सहित कोतवाली व साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

    November 23, 2026

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध

    November 23, 2026

    6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

    November 23, 2026
    Top Posts

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

    November 23, 2026

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.