Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    news_syncBy news_syncNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो व वीडियो स्टोरी लगाने और परिचितों को भेजने के मामले में चिखली चौकी और साइबर सेल की पुलिस ने एक युवक तथा विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चैट जीपीटी के माध्यम से फोटो और वीडियो एडिट किए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं।

    पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को प्रार्थिया ने चिखली चौकी में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो स्टोरी लगाई, दोस्तों को शेयर की और यूजर नेम भी बदलता रहा। शिकायत पर पुलिस ने धारा 79 बीएनएस और 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी व साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदेही युवक व विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपी पूनम चंद वर्मा (26 वर्ष), निवासी गोपालपुर, थाना घुमका ने विधि से संघर्षरत बालक के मोबाइल में चैट जीपीटी के जरिए फोटो व वीडियो एडिट किए और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों को भेजे व स्टेटस में लगाए।

    पुलिस ने दोनों से मोबाइल जब्त कर आरोपी पूनम चंद वर्मा को गिरफ्तार किया तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल और बालक को बाल सुधार गृह दाखिल कराया गया। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र शाह, चौकी प्रभारी कैलाश चन्द्र मरई, पीएसआई दुर्गेश धुरंधर, पीएसआई राजेन्द्र कुमार सहित चिखली चौकी व साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

    November 23, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.