Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक
    राजनांदगांव

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    news_syncBy news_syncNovember 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनांदगांव एवं राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनांदगांव की संयुक्त बैठक 21 नवंबर को न्यू चंद्र कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप भवन में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन के विस्तार, युवाओं एवं महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के कार्यों को मिलकर करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिमाह संगठन की नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान श्रीरामचंद्र एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को नमन करते हुए किया गया। इस अवसर पर राजपूत क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय, वरिष्ठ सदस्य विजय सिंह एवं सुरेंद्र सिंह का छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह, उपाध्यक्ष ओपी सिंह एवं दीपेश सिंह तथा कोषाध्यक्ष रामनारायण सिंह ने पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

    स्वागत के पश्चात छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह एवं महासचिव जय नारायण सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने 24 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में राजपूत क्षत्रिय महासभा की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए विशेष धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के सभी राजपूत संगठनों को आमंत्रित किया गया था। इसमें एकता रैली, शस्त्र पूजन, स्मारिका विमोचन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर लोटन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। राजपूत क्षत्रिय महासभा की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को भव्य स्वरूप मिला।

    बैठक का संचालन युवा अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार एवं युवा सक्रिय सदस्य अभिव्रत सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने तथा राजपूत समाज की एकता बनाए रखने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

    मुख्य आमंत्रित अतिथि भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय ने छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के सुझावों पर सहमति जताते हुए संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप जयंती मनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिवर्ष महाराणा प्रताप जयंती पर रैली निकाली जाती है। इसे संयुक्त रूप से आयोजित करने की पहल सराहनीय होगी। उन्होंने रक्तदान, करियर काउंसलिंग एवं स्वास्थ्य शिविर जैसे जनहितकारी कार्यों में सामूहिक सहभागिता पर भी जोर दिया।

    पूर्व अध्यक्ष डॉ. आईपीएस भदोरिया ने संगठन की मजबूती के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। महासचिव जय नारायण सिंह ने संगठन विस्तार के साथ युवा एवं महिला शक्ति को अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया। कोषाध्यक्ष रामनारायण सिंह एवं उपाध्यक्ष दीपेश सिंह ने छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के तत्वावधान में सर्वसम्मति से युवा-युवती सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। इसकी तिथि निर्धारित करने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे गए। युवा सदस्य राजीव सिंह चंदेल ने भी युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा युवा गतिविधियों को व्यापक स्वरूप देने संबंधी सुझाव रखे।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में सदस्यों के सुझावों का आदान-प्रदान, जनहित के मुद्दों पर चर्चा तथा संगठन की मजबूती और विस्तार से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे।

    इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ. मधु भदोरिया ने अपने विचारों के माध्यम से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र भदौरिया, मधुसूदन सिंह, मुन्ना सिंह, लाल मुनाई सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, अमर सिंह, एडवोकेट संतोष सिंह, राजबहादुर सिंह, मिथुन सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंह, युवा सक्रिय सदस्य भवानी सिंह, अमन बहादुर सिंह, अंकित सिंह चौहान, विश्वेंद्र सिंह, शौर्यन सिंह एवं पूरन सिंह राजावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    अंत में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय सहित विजय सिंह एवं सुरेंद्र सिंह तथा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.