Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट
    राजनांदगांव

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    news_syncBy news_syncNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। दीपावली के पारंपरिक उल्लास और आंवला नवमी की धार्मिक आस्था के बीच राजपूत समाज की महिलाओं ने इस बार उत्सव को एक अलग अंदाज में मनाया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना एवं छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति 1282 राजनांदगांव के संयुक्त आयोजन में महिलाओं ने जहां आंवला नवमी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं क्रिकेट के मैदान में उतरकर अपने खेल कौशल और उत्साह का भी परिचय दिया। दीपावली मिलन के इस आयोजन में परंपरा, आपसी मेल-मिलाप और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला।

    कार्यक्रम की शुरुआत आंवला नवमी के पूजन के साथ हुई। महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। इसके बाद दीपावली मिलन के दौरान एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देकर खुशियां साझा कीं। आयोजन का सबसे आकर्षक और खास पहलू महिलाओं का क्रिकेट मैच रहा। सामान्यतः घरेलू और सामाजिक आयोजनों में सीमित रहने वाली महिलाओं ने जब क्रिकेट का बल्ला थामा तो मैदान में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। पूरे जोश के साथ खेल में भागीदारी करते हुए महिलाओं ने साबित किया कि सामाजिक एकजुटता के साथ खेल और मनोरंजन के लिए भी उनकी सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

    आयोजन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कनक लता सिंह एवं नीमा सिंह राजावत, जिला अध्यक्ष अनामिका सिंह, उपाध्यक्ष प्रिया सिंह, महासचिव सुधा पवार, सचिव रेखा सिंह, सह सचिव निशा सेंगर एवं आभा सिंह सहित सपना सिंह, नेहा सिंह, संजू सिंह, रश्मि भारद्वाज, रेणु सिंह, दर्शना सिंह, गीता सिंह और सूर्यबाला सिंह की उपस्थिति रही।

    वहीं छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति 1282 की ओर से महिला अध्यक्ष शशि चौहान, पूर्व केंद्रीय सचिव छाया ठाकुर, महिला सचिव माधुरी ठाकुर, रीना राजपूत, कीर्ति विनोद, आरती गौतम, कविता गौतम, माया विनोद, सत्य ठाकुर, रेखा राजपूत, देविका ठाकुर, सुशीला चंदेल, पुष्पा ठाकुर, नेहा ठाकुर, मधु पवार एवं उपासना बिसेन सहित कार्यकारिणी की सदस्य शामिल हुईं।

    महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ खेल गतिविधि को जोड़ने की इस पहल ने समाज की महिलाओं को आपस में जुड़ने, संवाद और सहभागिता का अवसर दिया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक संगठन की मजबूती, महिला एकता और आपसी सौहार्द का संदेश भी सामने आया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.