डोंगरगढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन का अंतिम अवसर मिल रहा है। अब 27 अगस्त तक राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सभी कक्षा 5वीं में पढ़ रहे बच्चे निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से अपील की है कि कक्षा 5वीं के हर विद्यार्थी का पंजीयन सुनिश्चित कराएं, ताकि सभी को इस प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिले।
राजनांदगांव नवोदय विद्यालय अपनी खास पहचान रखता है। यहां सभी कक्षाओं में एलईडी स्क्रीन, स्मार्ट बोर्ड और नई पद्धति से आधुनिक शिक्षा दी जाती है। विद्यालय का दिलराज रामानुज गणित पार्क देशभर में मशहूर है। यहां न सिर्फ नवोदय के, बल्कि अन्य स्कूलों के बच्चे भी मॉडल के जरिए नई तकनीक सीखने आते हैं।
परीक्षा 13 दिसंबर को तीनों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में होगी। परीक्षा प्रभारी कृष्ण कुमार और सहायक प्रभारी अनिल कुमार पाल हैं। पंजीयन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विद्यालय से सीधे संपर्क किया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह परीक्षा बच्चों में प्रतियोगिता की भावना जगाने और उन्हें आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
