राजनांदगांव। शहर को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को प्रोजेक्ट त्रिनेत्र के अंतर्गत इन्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित प्रशासन एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट त्रिनेत्र के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बैंक, कॉलोनी और गली-मोहल्लों में 385 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें 25 एएनपीआर कैमरे, 350 वेरिफोकल कैमरे और 10 पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। खास बात यह है कि यह देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें समिति बनाकर जनता के सहयोग से धन जुटाकर कैमरे लगाए जा रहे हैं।
3 जुलाई 2024 को रखी गई आधारशिला के बाद अब आधुनिक कंट्रोल रूम तैयार हो चुका है। यहां पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112, सर्वर रूम और सीसीटीवी मॉनिटरिंग एक ही स्थान पर स्थापित है। 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कैमरों की निगरानी करेंगे। नवीन सर्वर में 1000 कैमरों को जोड़ने की क्षमता है।
सीसीटीवी फुटेज से वाहन दुर्घटना, गुमशुदगी, अपहरण, चोरी, लूट, हिंसा जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव होगी। एएनपीआर कैमरे नंबर प्लेट पहचानकर वाहनों की ट्रैकिंग करेंगे, जबकि पीए सिस्टम के जरिए कंट्रोल रूम से सीधे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सचेत किया जा सकेगा।
पुलिस, प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से लागू यह योजना न केवल अपराध नियंत्रण में मददगार होगी, बल्कि पारदर्शिता बढ़ाकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा भी मजबूत करेगी। इसे शहर की तीसरी आंख के रूप में पहचान दी गई है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
