राजनांदगांव। शहर और गांव की सड़कों पर बैठे मवेशियों से आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए डोंगरगांव पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 22 अगस्त को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिसोदिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने अभियान की अगुवाई की।
इस कार्रवाई में पशु चिकित्सा विभाग, स्थानीय गौ रक्षा समिति और गौ सेवकों की भी अहम भागीदारी रही। पुलिस ने सड़क पर बैठे मवेशियों का टेक नंबर एनालिसिस कर उनके मालिकों की पहचान की। जांच में दोषी पाए गए डोंगरगांव निवासी डिगेश्वर यादव और उमेश कुमार यदु के खिलाफ धारा 291 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सभी मवेशी मालिकों एवं घुमंतू पशुपालकों से अपील की जाती है कि वे अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे न केवल मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि आम नागरिकों की जान.माल की रक्षा भी हो सकेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
