Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » रायपुर में आयोजित स्पोर्ट्स साइंस कार्यशाला में पटरी पार के हॉकी खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपस्थिति
    खेल

    रायपुर में आयोजित स्पोर्ट्स साइंस कार्यशाला में पटरी पार के हॉकी खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपस्थिति

    timesofcgBy timesofcgAugust 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की पटरी पार क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्पोर्ट्स साइंस कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक सेमिनार का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर के प्रमुख खेल विशेषज्ञों, न्यूट्रिशनिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ने खिलाड़ियों को खेल चिकित्सा, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और करियर गाइडेंस पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, क्रिकेटर शशांक सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल और फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिसदा जैसे सम्मानित अतिथि भी उपस्थित थे।
    मंच पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे की उपस्थिति से पटरी पार क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह और जोश का संचार हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के खेल मैदानों की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और इन मैदानों का पूरा उपयोग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों के लिए रोजगार के नए अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम के दौरान, खिलाड़ियों को मंच पर मौजूद अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सवाल पूछने का भी अवसर मिला, जिससे उनकी उत्सुकता और ज्ञानवर्धन हुआ।
    पटरी पार क्षेत्र के खिलाड़ियों को सेमिनार के लिए रवाना करने से पहले वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा और कन्हैया सुनील साहू ने उन्हें हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही, क्षेत्र की महिलाओं ने खिलाड़ियों को तिलक और आरती कर शुभकामनाएँ दीं।
    इस ऐतिहासिक सेमिनार में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। यह आयोजन इतिहास में पहली बार हुआ, जब पटरी पार क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स साइंस सेमिनार में शामिल हुए और खेल विज्ञान तथा फिटनेस के महत्व को समझा।
    इसके अलावा, छत्तीसगढ़ हॉकी के निर्देशानुसार रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत फिटनेस जागरूकता रैली से हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने पटरी पार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर लोगों को फिट रहने की अपील की। फिट इंडिया तो हिट इंडिया और मेजर ध्यानचंद अमर रहें जैसे नारे गूंजते रहे। रैली के बाद मेजर ध्यानचंद जी की जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने फिट रहने की शपथ ली।
    यह कार्यक्रम पटरी पार क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ, जिससे उन्होंने खेल विज्ञान, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को और बेहतर तरीके से समझा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.