राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के निर्देशानुसार हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान और मोर खेल मोर गौरव अभियान के तहत ग्राम कोकपुर में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन सहायक संचालक ए. एक्का के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच अनुपूर्णा सिन्हा मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ शासकीय उच्च माध्यमिक शाला के पीटीआई लक्ष्मीलाल यादव, खेल विभाग से संध्या पदम, प्रेरणा राणे, शिक्षक ठाकुर सर एवं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी महेंद्र कुमार धुर्वे भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सरपंच अनुपूर्णा सिन्हा ने कहा कि यह गांव के लिए गर्व की बात है कि आज यहां वॉलीबॉल जैसा आयोजन हो रहा है। पहले गांवों में सिर्फ कबड्डी और खो-खो जैसे खेल होते थे, लेकिन अब बच्चों की रुचि वॉलीबॉल जैसे खेलों में बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक बदलाव है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को विकसित करने हेतु जल्द ही विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग की टीमों के बीच बेस्ट ऑफ थ्री का मुकाबला हुआ। पहले दो सेट तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, लेकिन तीसरे सेट में जूनियर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को विशाल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खिलाड़ियों को वॉलीबॉल और नेट भी प्रदान किया गया।
गांव के लोगों और युवाओं ने इस आयोजन की सराहना की और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
