राजनांदगांव। ग्राम सड़क चिरचारी स्थित चंडीगढ़ ढाबा में लोगों को अवैध शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को थाना बागनदी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और अनु. अधीक्षक पुलिस आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में अवैध शराब और जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 सितंबर 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में थाना बागनदी पुलिस ने ग्राम सड़क चिरचारी में चंडीगढ़ ढाबा पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक जसवीर सिंह उर्फ मोनू पिता मनजीत सिंह (34) अपने ढाबे में बैठाकर लोगों को अवैध शराब पिला रहा है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 36 (सी) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 19/2025 पंजीबद्ध किया। थाना बागनदी पुलिस अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर बनाए हुए है और नियमित कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि भागवत प्रसाद धुर्वे, आरक्षक राजपाल टंडन एवं अनिल टोडे की टीम की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
