राजनांदगांव। आपात स्थितियों में आमजन की जान बचाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मंगल भवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पुलिस जवानों को प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की मौजूदगी में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेडक्रॉस के प्रबंधक प्रदीप शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता और डॉ. हिमांशी सिंह ने जवानों को जीवन रक्षक तकनीकों की बारीक जानकारी दी।
प्रशिक्षण में जवानों को यह सिखाया गया कि किसी व्यक्ति की अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में कैसे छाती पर दबाव और कृत्रिम श्वसन देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। साथ ही चोट, जलना, सड़क दुर्घटना, बेहोशी, सांप काटने जैसे हालातों में तुरंत प्राथमिक उपचार कैसे करें, इसकी विधियां भी बताई गईं।
कार्यक्रम में थाना, चौकी, यातायात, हाइवे पेट्रोलिंग, डायल-112, पुलिस लाइन एमटी और थाना पेट्रोलिंग से जुड़े करीब 87 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने भी सीपीआर के महत्व पर बात करते हुए जवानों को यह समझाया कि किसी की जान बचाने के लिए हर सेकंड कीमती होता है और ऐसे प्रशिक्षण उन्हें हर स्थिति के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर भी मौजूद रहे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 स्टाफ की समस्याएं भी सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
जवानों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि यह उन्हें न केवल एक बेहतर पुलिसकर्मी बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
