Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » विधानसभा अध्यक्ष ने सुकुलदैहान में 2 करोड़ 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा अध्यक्ष ने सुकुलदैहान में 2 करोड़ 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम सुकुलदैहान में कुल 2 करोड़ 50 लाख 19 हजार रूपए की लागत से 3 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ग्राम सुकुलदैहान में 1 करोड़ 78 लाख 23 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा 61 लाख 96 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम सुकुलदैहान के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पोट्ठ लईका अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित 8 नन्हे बच्चों को कुपोषण दूर करने के लिए सुपोषण किट का वितरण किया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 10वीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली शासकीय स्कूलों की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक रूप से चाबी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिले में पोट्ठ लईका पहल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कम वजन एवं कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए बच्चों को पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य की जांच कर निगरानी में रखा जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चे का कम वजन उसके विकास में अवरोध लाता है। उन्होंने बताया कि यहां के 8 बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाया गया है। अब इन बच्चों का सामान्य विकास होगा और अच्छे से विकसित होंगे। इस अभियान में गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग करना चाहिए। जिससे बच्चों को अच्छा आहार मिले, उनका पोषण हो और सामान्य जीवन मिल सके। उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत जिले के 6 हजार 531 छात्राओं को सायकल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे उस समय छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन के लिए सायकल वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। छात्राओं को सायकल वितरण करने से प्रदेश में बालकों की अपेक्षा छात्राओं की दर्ज संख्या में वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि स्कूल दूर होने से छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पाती थी। सरस्वती सायकल योजना शुरू करने से छात्राओं की समस्या का समाधान हुआ। इससे छात्राओं का ड्राप आउट समाप्त हुआ और शत प्रतिशत छात्राएं स्कूल जा रही है। उन्होंने कहा कि एक घर में बेटी शिक्षित होने से पूरे परिवार की तरक्की और पीढ़ी का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि आज ग्राम सोमनी में बच्चों के लिए निःशुल्क ऑनलाईन नीट और जेईई कोचिंग शुरू किया गया है। हायर सेकेण्डरी स्कूल सुकुलदैहान से 21 बच्चों को चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रवेश परीक्षा में बेहतर तरीके प्रतियोगिता में भाग लेकर गांव से डॉक्टर और इंजीनियर ज्यादा से ज्यादा बने इसके लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने बच्चों को नीट और जेईई कोचिंग के लिए प्रोत्साहित किया।
    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक एक शिल्पकार होता है। शिक्षक के सानिध्य में बच्चे विद्वान बन जाते हैं। शिक्षकों की आज्ञा मानते हुए उनके कहे अनुसार चलते हुए आगे बढ़ते हैं तो देश के श्रेष्ठ नागरिक और एक अच्छे स्थान में पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज ग्राम सोमनी से निःशुल्क नीट और जेईई ऑनलाईन कोचिंग प्रारंभ की गई है। जिससे बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा शिशु से लेकर बुजुर्गों की चिंता करके उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की महतारियों की चिंता करते हुए महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। कार्यक्रम को सरपंच ग्राम पंचायत सुकुलदैहान श्रीमती सरस्वती चंद्रवंशी और अध्यक्ष शाला विकास समिति अशोक देवांगन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, भावेश बैद, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.