राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर में निकली झांकी के दौरान गुम हुए मोबाइलों की पतासाजी कर थाना बसंतपुर पुलिस एवं साइबर सेल ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दोनों इकाइयों की संयुक्त कार्यवाही में कुल 06 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये है, बरामद कर संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्दनामे पर सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर एवं निरीक्षक विनय परमार, साइबर सेल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
झांकी के दौरान मोबाइल गुम करने वाले नागरिकों नरेश कुमार साहू मोहारा, डिकेश वर्मा लिटिया, यशवंत देशमुख देवपी नगपुरा-दुर्ग, भूपेन्द्र यादव गोटाटोला, साहिल रजक चिखली एवं योगेश साहू टीपानगढ़ द्वारा थाना बसंतपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायत के आधार पर साइबर सेल की तकनीकी मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद कर लिया।
प्रार्थियों ने अपने कीमती मोबाइल सुरक्षित मिलने पर राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर की सक्रियता और तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि गुम हुए मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न करें, बल्कि नजदीकी थाना में जमा कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं।
पुलिस ने जानकारी दी है कि आगे भी गुम मोबाइलों की पतासाजी का अभियान जारी रहेगा।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, निरीक्षक विनय परमार, उप निरीक्षक कैलाश मराई, सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति, कीर्तन अहीर सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
