राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शैक्षणिक जागरूकता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। पहला चरण 9 सितंबर को प्री-क्विज के रूप में हुआ, जिसमें विभिन्न संकायों से चयनित छह समूहों को फाइनल के लिए चुना गया। इनमें बीएससी के दो, तथा बीए, बी.कॉम, एमएससी और एमए के एक-एक समूह शामिल थे।
मुख्य क्विज मुकाबला 10 सितम्बर को हुआ, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी प्रश्न रखे गए। आयोजन में 200 से अधिक छात्राएं दर्शक के रूप में मौजूद रहीं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिता में बीएससी समूह-1 की यामिनी, अंजली निषाद, पुनम यादव और पूर्णेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। एमए समूह की दिव्या, यामिनी, दुर्गा और तुलसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं बीएससी समूह-2 की जयंतीकार मिमांसा, खुशबू और भानेश्वरी तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और संरक्षण में किया गया। संयोजक डॉ. निवेदिता ए. लाल ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। क्विज संचालन चंदन साहू और डॉ. मोना माखीजा ने किया, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी योगेन्द्र यादव और बीना जंघेल ने निभाई।
धनेश और उमेश पनरिया ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर प्रतियोगिता को और भी व्यवस्थित बनाया। कार्यक्रम में श्रीमती रामकुमारी धुर्वे, श्रीमती सानवी पंजवानी, कु. स्नेहा उके सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विजेता छात्राओं को महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. बसंत सोनबर ने किया।
यह आयोजन छात्राओं के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को भी और अधिक समृद्ध करने वाला सिद्ध हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
