राजनांदगांव। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को जबरदस्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
जानकारी के अनुसार, 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत 5 अजामानतीय प्रकरण, 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत 3 जमानतीय प्रकरण तथा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
पुलिस ने 8 आरोपियों के कब्जे से कुल 278 पौवा देशी शराब जिसकी कीमत 24,630 रुपये है, और 151 पौवा अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 18,360 रुपये है, जब्त की। साथ ही बिक्री रकम के तौर पर 5,550 रुपये नगद भी पुलिस ने बरामद किया। जप्त शराब एवं नगदी की कुल कीमत 48,540 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि दिनांक 12 सितंबर को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना व चौकियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर डोंगरगढ़, कोतवाली, बसंतपुर, ओपी चिखली और चिचोला थानों ने 5 आरोपियों के कब्जे से 226 पौवा देशी शराब और 151 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं, 3 आरोपियों के कब्जे से 52 पौवा देशी शराब और नगद राशि भी जब्त की गई। इसके अलावा मोहारा एवं तुमड़ीबोड़ ओपी ने 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत 2 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा।
पुलिस ने कहा कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर इस अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
