राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 53 वर्षीय आरोपी ज्ञानी चौरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव का निवासी है।
पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट और मेडिकल जांच (मुलाहिजा) के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 (2) के तहत अपराध दर्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम ने तत्काल विवेचना के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ज्ञानी चौरे को 15 सितंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, सहायक उप निरीक्षक विजय साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी, आरक्षक योगेश कुमार साहू और टीजीआर अशोक नेहा बंजारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
