Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पथ संचलन में दिखा युवा जोश
    छत्तीसगढ़

    विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पथ संचलन में दिखा युवा जोश

    timesofcgBy timesofcgSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। माई बम्लेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। कच्छ गुर्जर गुजराती भवन में आयोजित इस शिविर में जिले के विभिन्न खंड और प्रखंडों से पहुंचे बजरंगियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को राष्ट्र, धर्म, संस्कृति और संगठन के सिद्धांतों की जानकारी दी गई।
    प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन उद्घाटन सत्र में बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा दी। दूसरे सत्र में प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू ने युवाओं को संगठन की कार्यशैली और भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
    प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इसके बाद नगर में बजरंग दल द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। संचलन में अनुशासित स्वरूप और देशभक्ति नारों के साथ नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया गया।
    शिविर में विहिप विभाग मंत्री अनुप श्रीवास, सह मंत्री प्रशांत दुबे, बजरंग दल विभाग सह संयोजक सुनील सेन, विहिप जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष तरुण हथेल, जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला सह मंत्री राजेंद्र सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल बल्देव मिश्रा, सह संयोजक हनी गुप्ता, सामाजिक समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध, विशेष संपर्क प्रमुख लाल मुनाई सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रतिभागियों के आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था डोंगरगढ़ प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। नगर विहिप अध्यक्ष बालमुकुंद तराने, मंत्री अभिषेक साहू, प्रचार प्रमुख विमल अग्रवाल, नगर संयोजक ऋषभ डकाहा, सह संयोजक गौरव अग्रवाल, विद्यार्थी प्रमुख कौशल महोबिया और सह प्रमुख भावेश तराने ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
    पथ संचलन कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इनमें विश्वनाथ यादव, राजेश दम्मानी, शशिकांत द्विवेदी, कुशाल चावड़ा, अमित जैन, प्रफुल्ल चावड़ा, अशोक चावड़ा, हिमांशु वेगड़, डॉ. राजेश राघोर्ते, जिज्ञाशू टांक, डॉ. प्रभाजन सिंह, मुकुंद मोहन साहू, सौरभ फुले, मुरली साहू, डॉ. महेश तिवारी और पीयूष मलागर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    कार्यक्रम के अंत में विहिप और बजरंग दल की ओर से सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार प्रकट किया गया, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.