राजनांदगांव। शहर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। गरबा महोत्सव को लेकर जहां एक ओर युवाओं में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर हिंदू जागरण मंच ने आयोजन समितियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि गरबा आयोजन केवल हिंदू समाज के लिए है। गैर-हिंदू युवक-युवतियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गरबा एक धार्मिक आयोजन है जो मां दुर्गा की आराधना के लिए किया जाता है। इसकी पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है। मंच ने स्पष्ट किया कि गरबा पंडालों में प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा और पहचान की जांच के बाद ही किसी को प्रवेश दिया जाएगा।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंच ने सभी गरबा समितियों से अपील की है कि वे अपने आयोजन स्थलों पर प्रवेश से पहले आधार कार्ड की सघन जांच करें। मंच ने यह भी चेताया कि यदि किसी आयोजन में यह नियम पालन नहीं किया गया और कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी।
मंच ने आयोजकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि गरबा स्थलों पर धार्मिक गीत ही बजाए जाएं और वेशभूषा में अश्लीलता या भड़काऊपन न हो। थीम के नाम पर गरबा की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदू जागरण मंच ने गरबा आयोजनों में तथाकथित लव जिहाद के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में गैर-हिंदू युवकों की घुसपैठ से सावधान रहने की जरूरत है। मंच ने कहा कि यदि कोई गैर-हिंदू युवक जबरन प्रवेश करता है, तो उसका विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं में तीर्थराज यादव, सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, रोहित सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, राकेश श्रीवास, गोविंद जोशी, आनंद गुप्ता, हरीश भानुशाली, राजकुमार सिन्हा, महेंद्र जंघेल, जुगल गुप्ता, राजू साउ, रोहित पटनायक, किरण साहू, मनोज गोलछा, प्रभात गुप्ता, हेमलाल ढीमर, सविता बोस, हेमंत कश्यप, ऋषभ मल, आशीष पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
