राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शेष किसानों संपर्क कर शीघ्र एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए 30 सितम्बर 2025 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही गिरदावरी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से किसानों को फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि एवं धान विक्रय का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके लिए अनिवार्य रूप से किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
