Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कार्यालयीन अनुशासन और जनसेवा को लेकर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सख्त
    छत्तीसगढ़

    कार्यालयीन अनुशासन और जनसेवा को लेकर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सख्त

    timesofcgBy timesofcgSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने गुरुवार को निगम सभागार में सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यालयीन अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और जनसेवा की प्रतिबद्धता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना होगा।

    पूर्व निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा
    आयुक्त ने कहा कि पूर्व में दिए गए कई निर्देशों का पालन किया गया है, किंतु कुछ निर्देशों का क्रियान्वयन अधूरा रहा, जिसके स्मरण और पालन के लिए यह बैठक रखी गई है। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य के प्रति समर्पित भावना से काम करने का संदेश देते हुए कहा कि कार्यालयीन समय में उपस्थिति अनिवार्य है और कार्य संस्कृति में सुधार लाना अत्यंत आवश्यक है।

    नौकरी को सेवा समझें, न कि सिर्फ जिम्मेदारी
    आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नौकरी मिलने से पहले हमारी सोच होती है कि हम निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। अब समय है उस सोच को व्यवहार में उतारने का। हमारा व्यवहार मर्यादित और संयमित होना चाहिए।

    10 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति
    उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे निर्धारित किया गया है। कुछ कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे कार्यालयीन कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जनसंपर्क और सेवा के दायित्व को समझें
    आयुक्त ने कहा कि नगर निगम वह संस्था है जो जनता से सीधा जुड़ी हुई है। राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, पेंशन, बिजली, पानी, सफाई जैसी मूलभूत सेवाएं सीधे नागरिकों को दी जाती हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने कार्य को जनसेवा का माध्यम समझना चाहिए और नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता देना चाहिए।

    फाइलों का संधारण और सूचना का अधिकार
    उन्होंने निर्देश दिया कि फाइलों का संचालन विषयवार हो, ताकि फाइलें लंबित न रहें और कार्य की गति बनी रहे। सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी गई जानकारी समय-सीमा में देना सुनिश्चित किया जाए।

    स्वच्छता को लेकर भी सख्ती
    नगर निगम एक स्वच्छता से जुड़ी संस्था है। आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों को अपने टेबल और कक्ष की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छोटी-छोटी बातों से ही कार्यालय की गरिमा और कार्य संस्कृति बेहतर होती है।

    सभी विभागों के कर्मचारी रहे उपस्थित
    इस अवसर पर सामान्य प्रशासन, लेखा, लोककर्म, जल, विद्युत, सफाई, राजस्व, मोटर, जन्म-मृत्यु, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित सभी विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.