राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया विकासखंड के ग्राम महराजपुर पटवारी हल्का नंबर 15 खसरा नंबर 75/2 के खेत में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। जिले में फसल सर्वेक्षण को अधिक सटीक, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने सर्वेयर द्वारा मोबाइल से खेत और फसल का फोटो खींचकर भू-अभिलेख पोर्टल में अपलोड करने तथा तहसीलदार की आईडी से अप्रूवल की प्रक्रिया की जानकारी ली।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सर्वेयरों को गंभीरता और त्रुटिरहित तरीके से कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की सतत निगरानी हो तथा आंकलन पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण और वास्तविक तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से मिलेगा। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
