मोहला। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में नशा मुक्ति और स्वच्छता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय मोहला में आयोजित इस आयोजन में सैकड़ों युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन किला जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह रहीं। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
नम्रता सिंह ने कहा, नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। युवा पीढ़ी को इससे दूर रहकर संयमित और स्वच्छ जीवन अपनाने की जरूरत है। उन्होंने आयोजन को समाज के लिए एक जरूरी कदम बताया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री मरकाम, जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देव प्रसाद नेताम, सुनील पिल्ले (मंडल कोषाध्यक्ष) समेत कई अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने नशा छोड़ो-स्वास्थ्य जोड़ो, स्वच्छता अपनाओ-बीमारी भगाओ जैसे नारे लगाते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने इस आयोजन को प्रेरणादायी और समाजहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
