Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » शक्तिधाम महाकाली मंदिर में 71 मनोकामना ज्योत जलकर फैली भक्ति की रोशनी
    छत्तीसगढ़

    शक्तिधाम महाकाली मंदिर में 71 मनोकामना ज्योत जलकर फैली भक्ति की रोशनी

    timesofcgBy timesofcgSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शक्तिधाम महाकाली मंदिर (बाबूटोला, वार्ड क्रमांक 1) में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर साल की तरह इस बार भी यहां नवरात्र महापर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई है। भक्तों की मनोकामना को समर्पित 71 ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    मंदिर प्रमुख हरीश यादव ने बताया कि बीते वर्षों में जहां 31 मनोकामना ज्योतें जलाई जाती थीं, वहीं इस बार संख्या बढ़कर 71 हो गई है। दुर्ग, भिलाई, रायपुर, उत्तरप्रदेश और जिले के वनांचल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपनी आस्था के दीप जलाए।
    इस बार पंचमी तिथि पर मां महाकाली को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों सहित 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इस दिन माता का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा। मंदिर समिति ने बताया कि नवरात्र के हर दिन अलग-अलग आयोजन होंगे, लेकिन पंचमी को खास तैयारियां की जा रही हैं।
    22 सितंबर को शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के दर्शन के लिए सुबह से ही कतारें लग गईं। मंदिर परिसर में माहौल पूरी तरह भक्तिमय है। जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है।
    मंदिर समिति का कहना है कि हर साल भक्तों की संख्या और मनोकामना ज्योति कलशों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे यह साफ है कि लोगों की आस्था लगातार मजबूत हो रही है।
    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति ने सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और सफाई को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। स्वयंसेवकों की टीम पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.