राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व पर विश्वविद्यालय द्वारा तय की गई परीक्षा तिथियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध जताया है। परिषद की राजनांदगांव इकाई ने महाअष्टमी और महानवमी के दिन होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्थानीय कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से कुलपति तक पहुँचाया गया।
एबीवीपी का कहना है कि महाअष्टमी और महानवमी जैसे पावन अवसर पर परीक्षा आयोजित करना छात्रों की धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानसिक संतुलन पर भी असर डालता है। परिषद ने मांग की है कि परीक्षा तिथियों में बदलाव कर नई तारीख घोषित की जाए।
नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा, नवरात्रि हमारे धर्म और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। इन विशेष तिथियों पर परीक्षा आयोजित करना विद्यार्थियों की पूजा-अर्चना और पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा बनता है। यह केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक सम्मान का भी मामला है।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए महाअष्टमी और महानवमी की तिथियों पर परीक्षा न रखी जाए। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जा सकते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
