Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कल्याणी इस्पात कंपनी के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    कल्याणी इस्पात कंपनी के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में की गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 26 अगस्त 2025 को सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BZ 4388 (एचएफ डीलक्स) को कल्याणी इस्पात कंपनी, कोपेडीह के मुख्य द्वार के सामने खड़ा कर कंपनी के अंदर काम के लिए गया था। रात्रि लगभग 8 बजे जब वह काम समाप्त कर बाहर आया, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने की आशंका पर प्रार्थी ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना और तकनीकी सहयोग के माध्यम से एक संदेही का पता चला। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए निलेश तिवारी उर्फ सुनील तिवारी (पिता रामप्रसाद तिवारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी शंकरपुर वार्ड क्रमांक 07, उड़िया मोहल्ला, चौकी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पूछताछ में आरोपी ने 26 अगस्त को कल्याणी इस्पात कंपनी के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमनी उनि प्रमोद श्रीवास्तव, उनि बलदाउ चंद्राकर, सउनि आर. राजू, आरक्षक जी. शंकर राव एवं मोहम्मद सहबाज सिद्दीकी की सराहनीय भूमिका रही।

    पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने पूरी टीम की तत्परता और सफलता के लिए प्रशंसा की है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    November 25, 2026

    मवेशी धरपकड़ अभियान : दो दिन में 13 मवेशी पकड़कर भेजे गए रेवाडीह कांजी हाउस

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.