Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली

    timesofcgBy timesofcgSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अधिनियम 2002 के तहत जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में औद्योगिक विकास से संबंधित लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए यह आवश्यक है कि सिंगल विंडो के अंतर्गत सभी दस्तावेज एवं प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूर्ण हो सके ताकि जिले में औद्योगिक विकास को गति मिले और कार्य बाधित नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बिजेतला में अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार अंतर्गत स्पेस मैन्यूफैक्चरिंग क्ल्स्टर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने ग्राम बिजेतला में भू-अर्जन हेतु लंबित शासकीय एवं निजी भूमि क्रय आपसी सहमति से शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां लाईट, रोड, पेयजल एवं अन्य कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम बिजेतला में इस प्रोजेक्ट के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा जिले में उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहित करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सानू व्ही वर्गीस ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की संरचना, गठन एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग मुकेश साहू, उप संचालक नगर निवेश, उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक खनिज भरत बंजारे, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.