Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दुर्गा पंडालों में चला स्वच्छता अभियान, समितियों को दी गई समझाइश
    छत्तीसगढ़

    दुर्गा पंडालों में चला स्वच्छता अभियान, समितियों को दी गई समझाइश

    timesofcgBy timesofcgSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम ने स्वच्छोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान तेज कर दिया है। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम की स्वच्छता टीम और स्वच्छता दीदियों द्वारा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में जाकर साफ-सफाई की जा रही है और समितियों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

    निगम की ओर से पंडाल समितियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पूजा स्थल पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही, प्रसाद वितरण या अन्य आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें, ताकि उनका सही तरीके से निपटान किया जा सके।

    स्वच्छता दीदियां बनीं जनजागरूकता की वाहक
    स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रही स्वच्छता दीदियां पंडालों में जाकर न केवल सफाई कार्य में लगी हुई हैं, बल्कि समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं को जागरूक भी कर रही हैं। दीदियों द्वारा बताया जा रहा है कि विसर्जन के पश्चात पंडाल स्थल पर विशेष सफाई की जाएगी और उसे पूर्ववत साफ-सुथरा रखा जाएगा।

    समिति सदस्यों को शपथ भी दिलाई जा रही है कि वे न केवल इस आयोजन में, बल्कि आगे भी स्वच्छता का पालन करेंगे।

    प्रतिमा विसर्जन केवल निर्धारित कुंड में करने की अपील
    निगम की ओर से यह भी साफ कहा गया है कि दुर्गा, काली और सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन केवल मोहारा स्थित निगम द्वारा निर्मित विसर्जन कुंड में ही किया जाए। यह कदम नदियों और तालाबों को प्रदूषण से बचाने के लिए उठाया गया है।

    स्वच्छता दीदियों की समझाइश और निगम की मुहिम का असर साफ नजर आ रहा है। शहर की अधिकांश समितियां अब गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के परहेज और निर्धारित विसर्जन स्थल पर मूर्ति विसर्जन के लिए संकल्पबद्ध हो चुकी हैं।

    समिति सदस्यों का सहयोग सराहनीय
    नगर निगम ने समिति पदाधिकारियों के सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि यह जनभागीदारी स्वच्छ और सुनियोजित दुर्गा विसर्जन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    नगर निगम की यह पहल स्वच्छ भारत मिशन और छत्तीसगढ़ राज्य के स्वर्ण जयंती महोत्सव को सार्थक बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.