Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » साय कैबिनेट बैठक पर टिकी 16,500 NHM कर्मचारियों की उम्मीदें
    छत्तीसगढ़

    साय कैबिनेट बैठक पर टिकी 16,500 NHM कर्मचारियों की उम्मीदें

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,500 से अधिक संविदा कर्मचारियों की निगाहें सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। बीते दिनों 33 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे इन कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मांगों पर सहमति देते हुए तत्कालीन कार्यवाही शून्य करने और बहाली का आश्वासन दिया था। लेकिन 10 दिन बीतने के बावजूद 6 प्रमुख मांगों पर कोई ठोस सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

    त्योहारी सीजन में “बोनस” की जगह वेतन कटौती!
    जहां एक ओर त्यौहारी मौसम में कई सरकारी व निजी संस्थानों में बोनस व लाभांश बांटे जा रहे हैं, वहीं एनएचएम कर्मचारियों के हिस्से आया है 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन कटौती आदेश। इससे कर्मचारी मायूस हैं। संगठन का कहना है कि “हमने आंदोलन को सरकार के आग्रह पर स्थगित किया, लेकिन बदले में हमें आर्थिक दंड मिला।”

    बर्खास्त 25 पदाधिकारियों की बहाली पर भी निर्णय लंबित
    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि “आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं 25 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया था। आज की कैबिनेट बैठक से हमें सिर्फ आशा नहीं, पूर्ण विश्वास है कि बहाली और लंबित मांगों पर निर्णय होगा।”

    क्या थीं वो 10 प्रमुख मांगे जिनके लिए हुआ था आंदोलन?
    एनएचएम का स्वास्थ्य विभाग में संविलियन

    नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करना

    अन्य विभागों की तरह ग्रेड पे लागू करना

    2023 से लंबित 27% वेतन वृद्धि लागू करना

    सी.आर. प्रणाली में पारदर्शिता लाना

    एक माह का सवैतनिक दुर्घटना अवकाश (आदेश जारी)

    स्थानांतरण नीति लागू करना

    अनुकम्पा नियुक्ति का स्पष्ट प्रावधान

    पब्लिक हेल्थ कैडर का निर्माण

    कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देना

    सरकार से भरोसा, लेकिन धैर्य की परीक्षा लम्बी
    एनएचएम कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से कई दौर की वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त की थी। प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान मिले आश्वासनों के बावजूद अब तक अपेक्षित आदेश नहीं आ सके हैं।

    “आप सभी हमारे बच्चे हैं” – मुख्यमंत्री का भावनात्मक बयान अब फैसले की प्रतीक्षा में
    हड़ताल के समय मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि, “आप सभी हमारे बच्चे हैं, हमारी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी।” अब कर्मचारी यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह भावनात्मक वचन कैबिनेट की मुहर भी पाएगा या फिर उम्मीदें फिर टल जाएंगी?

    16500 परिवारों के लिए सरकार का “त्योहार गिफ्ट” तय करेगी तस्वीर
    आज की कैबिनेट बैठक में यदि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली, वेतन कटौती आदेश की वापसी और लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होता, तो यह आंदोलन एक बार फिर तेज़ हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.