राजनांदगांव। मां जगदंब उत्सव समिति, लक्ष्मी नगर द्वारा माता रानी की चुनरी यात्रा का आयोजन बीते 26 सितंबर शुक्रवार को किया गया। उक्त यात्रा पूर्व पार्षद गगन आईच के निवास स्थान से निकलकर साई दर्शन नगर से होते हुए मां पाताल भैरवी मंदिर तक पहुंची थी, जहां पर माता रानी को सुनहरे लाल रंग की चुनरी पूरे श्रद्धा भाव के साथ अर्पित की गई। माता रानी की चुनरी यात्रा में रामकृष्ण नगर वार्ड के वासियों, शहर के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु इस पुण्य कार्य के भागी बने।
उक्त चुनरी यात्रा घुमाल, ढोल-नगाड़े और भजनों के साथ पाताल भैरवी मंदिर तक पहुंची थी। मां जगदंब उत्सव समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कार्यक्रम में मां जगदंब उत्सव समिति के सदस्य अभिषेक शर्मा, प्रमुख अतिथि पूर्व पार्षद गगन आईच, राजा ताम्रकार, प्रतीक वैष्णव, मिहिर ठाकुर, डोमेश साहू, स्पर्श खरे, गोपी साहू, प्रतीक मिश्रा, प्रियांश गुप्ता, नवीन सोनी, गौरव यादव, राकेश सिंह राजपूत, अनुज साहू, शिव डोंगरे, पंकज यादव, दीपक भारती, कुणाल वैष्णव, मुकेश मिश्रा, शुभम यादव, अंकित यादव, दुर्गेश साहू, भावेश, अनुराग, अनिरुद्ध आईच, दर्शन शर्मा, गौरव मरकाम, अनिकेत, दिव्यांश, विनय, राजवीर सिंह राजपूत व समस्त वार्ड वासियों सहित महिलाएंए बच्चे एवं युवा शामिल रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
