राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव जिला शहर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चयन हेतु एआईसीसी से पर्यवेक्षक ऑब्जर्वर व राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा 06 अक्टूबर को दोपहर 11.30 बजे न्यू सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता लेंगे। इसके बाद लालबाग सिंधु भवन में दोपहर 12 से शाम 04 बजे तक जिला ग्रामीण व शाम 04 से रात्रि 08 बजे तक शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक संदीप साहू, पीसीसी उपाध्यक्ष वीरेश साहू सहपर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, विधायकगण, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, निगम अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अनुसांगिक संगठनों की बैठक लेकर रायशुमारी कर आवश्यक चर्चा करेंगे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
