छुरिया। मवेशी तस्करी के विरुद्ध थाना छुरिया पुलिस की कार्यवाही रंग लाई है। पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप वाहन को पकड़ कर 04 मवेशियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की मंशा महाराष्ट्र के ग्राम ककोड़ी में मवेशियों को बर्बरता पूर्वक बुचड़खाने तक पहुंचाने की थी।
दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं डोंगरगढ़ के पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में छुरिया पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा पार कर रही महिंद्रा पिकअप को हिकमतअमली के पास ग्राम भकुर्रा के निकट रोक कर जांच की।
पकड़े गए वाहन में 04 मवेशी अत्यंत तंग और क्रूरता से बिना चारा-पानी के भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन मालिक-चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को रोड किनारे नाली में फंसा दिया और भाग निकला, जबकि उसके साथ मौजूद हेल्पर संदीप जब्बार मरई को पुलिस ने दबोच लिया।
पकड़े गए मवेशी व वाहन की कीमत लगभग 4,11,000 रुपये बताई गई है। आरोपी संदीप जब्बार मरई, निवासी ग्राम ककोड़ी, थाना-चिचगढ़, जिला-गोंदिया, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फरार वाहन चालक व अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
थाना छुरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और सभी आरोपीयों को पकड़ने के लिए कार्यवाही तेज कर दी है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
