मोहला। जिला मुख्यालय से दूरस्थ मोहला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़ गया है। मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार सफल सिजेरियन डिलीवरी की गई, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना की अध्यक्ष नम्रता सिंह ने जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।
ग्राम गिधाली निवासी कुलेश्वरी (पति अर्जुन) का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया, जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस ऑपरेशन के साथ ही अब मोहला क्षेत्र में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा प्रारंभ हो गई है।
अब तक गंभीर प्रसव की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को लगभग 75 किलोमीटर दूर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था। लेकिन अब स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद मोहला में ही यह सुविधा उपलब्ध हो चुकी है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा, यह हमारे जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि अब मोहला जैसे दूरस्थ क्षेत्र में भी सुरक्षित प्रसव की आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्य तंत्र के सशक्त होने का संकेत है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक उल्लेखनीय कदम है।
श्रीमती सिंह ने मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संपूर्ण चिकित्सा टीम को इस सफलता के लिए बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा, आप सभी के समर्पण, मेहनत और कुशल कार्यप्रणाली के चलते ही यह संभव हो पाया है। जिले की महिलाओं को अब सुरक्षित मातृत्व की सुविधा अपने ही क्षेत्र में मिल रही है, यह हम सभी के लिए खुशी और गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर स्थानीय नागरिकों ने भी स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा टीम के कार्य की सराहना की है और इसे मोहला क्षेत्र की एक बड़ी चिकित्सा सफलता बताया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
