Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में शराब जब्त
    छत्तीसगढ़

    अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

    timesofcgBy timesofcgOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 15 अक्टूबर की रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ग्राम मुरमुदा की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहे दो संदिग्धों को पीछा कर गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 10.260 बल्क लीटर मात्रा बरामद की गई है।

    पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

    गश्त के दौरान पीछा कर दबोचे गए आरोपी

    पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान शासकीय वाहन से मुरमुदा की ओर से आ रहे संदिग्धों पर नजर रखते हुए डोंगरगढ़ की ओर लौट रही थी, तभी दो युवक मोटरसाइकिल (CG 08 NB 2254) में तेज़ रफ्तार से आते दिखे। पुलिस वाहन को देखकर उन्होंने रफ्तार और बढ़ा दी। करीब 1 किलोमीटर पीछा करने के बाद पिपरिया तिराहे के पास अंधेरे में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक गिर पड़े। मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया गया।

    शराब, मोटरसाइकिल समेत कुल ₹35,340 की जब्ती

    गिरफ्तार युवकों की पहचान रंजन निषाद (25), ग्राम मेढा थाना डोंगरगढ़ और पप्पू निषाद (27), ग्राम मालडोंगरी थाना छुरिया के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से एक बड़ा थैला मिला, जिसमें 50 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा (कुल 9.000 बल्क लीटर, मूल्य ₹4,500) और 07 पौवा बाम्बे गोवा व्हिस्की (1.260 बल्क लीटर, मूल्य ₹840) बरामद की गई। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल CD डिलक्स (मूल्य ₹30,000) भी जब्त की गई।

    अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹35,340 आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 525/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    टीम ने निभाई अहम भूमिका

    इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिये, आरक्षक गौरव शेण्डे, अजय पाटले, योगेश कुमार साहू, और लीलाधर मंडलोई की सराहनीय भूमिका रही।

    पुलिस की लगातार सख्ती

    थाना डोंगरगढ़ द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त, नाकेबंदी, होटल/ढाबों की चेकिंग के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.