राजनांदगांव। छुरिया पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक फरार आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। आरोपी रिंकू उर्फ दिपेश धरमदास गंजीर (21 वर्ष) पिता धरमदास गंजीर, निवासी वार्ड क्रमांक 03, ककोड़ी, थाना-चिचगढ़, जिला-गोंदिया (महाराष्ट्र) को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 09 अक्टूबर 2025 की रात्रि में छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर जा रही महिंद्रा पिकअप वाहन को थाना छुरिया स्टाफ ने ग्राम भकुर्रा के पास हिक्मतअमली से रोकने का प्रयास किया था। वाहन में गौवंश भरे हुए थे। मौके पर वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जबकि वाहन में बैठा हेल्पर मौके पर पकड़ा गया था।
इस संबंध में थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 244/2025 धारा 4, 6, 10 छग कृ.प.परि. अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में अब तक आरोपी पिकअप हेल्पर संदीप जब्बार मरई, वाहन चालक डोमेश उर्फ पप्पू मालघाटी और मवेशी खरीददार महेन्द्र बिंझलेकर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपी रिंकू उर्फ दिपेश गंजीर की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम को सफलता तब मिली जब आरोपी को आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को थाना चिचगढ़ (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जाएगा।
छुरिया थाना प्रभारी ने बताया कि गौवंश तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
