खैरागढ़। विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने छुईखदान ब्लॉक के ग्राम कानीमेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल के महत्व को समझाया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वर्मा ने कहा कि, खेल केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से युवा ऊर्जा, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। जब हमारे युवा मैदान में पसीना बहाते हैं, तो वे जीवन में सफलता की ऊंचाइयां भी छू सकते हैं।
विधायक ने आगे कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। हमें इन्हें पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। सरकार और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे युवाओं को बेहतर संसाधन और मंच प्रदान करें, ताकि नए-नए सितारे उभरकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल जंघेल, नीलांबर वर्मा, हेमंत वैष्णव, अशोक जंघेल सहित क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
