खैरागढ़। शासन द्वारा संचालित गौधाम संचालन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन पर जिला स्तरीय और दोनों विकासखण्ड स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम पटेल, जिला पशुधन विकास विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी तथा संबंधित समिति सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बैठक में कहा, गौधाम संचालन का मुख्य उद्देश्य केवल गौवंश की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौधामों का संचालन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किया जाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम पटेल ने बैठक में बताया कि, शासन के निर्देशानुसार प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। समिति सदस्यों द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद अंतिम अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गौधामों में गौवंश के आहार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किसानों को पैरादान के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसान फसल अवशेष (पैरा) दान करने के लिए प्रेरित हों। समिति सदस्यों ने गौधामों में पैरा कुट्टी मशीन की व्यवस्था का भी सुझाव दिया, जिससे गौवंश के लिए आहार तैयार करने में आसानी होगी।
बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कहा कि गौधाम योजना ग्रामीण जीवन, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़ी योजना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों और समाज के सहयोग को इस योजना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौधामों की नियमित निगरानी कर आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित किए जाएं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
